{"_id":"690f8d4740db35c2fe0b0b77","slug":"meeting-on-21st-regarding-no-confidence-motion-against-the-chairman-of-panchayat-samiti-dharuhera-jind-news-c-198-1-rew1001-228646-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक 21 को
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष दलबीर सिंह के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला सचिवालय के कमरा नंबर 202ए में 21 नवंबर को सुबह 10 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में पंचायत समिति धारूहेड़ा के सभी सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। एडीसी राहुल मोदी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1944 की धारा 62 व हरियाणा पंचायती राज नियमावली 1995 के नियम 10(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि इससे पहले जब मीटिंग बुलाई गई थी, तब मीटिंग नहीं हो पाई थी। इस दौरान पार्षद रीना के पति ने खूब हंगामा मचाया था। मौके पर पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला था। बता दें कि 19 सितंबर को 22 में से 16 सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद मामला एडीसी राहुल मोदी के कार्यालय पहुंचा था। कई सदस्य ग्रुप बनाकर इधर उधर घूमने चले गए थे। मीटिंग में सभी एकसाथ ही पहुंचे थे।