Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medicine will be administered to 5.10 lakh beneficiaries.

Jind News: 5.10 लाख लाभार्थियों को खिलाई जाएगी दवा

Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Medicine will be administered to 5.10 lakh beneficiaries.
जींद। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 नवंबर को एक से 19 वर्ष तक के 4.73 लाख बच्चों और 20 से 24 वर्ष की 36,838 महिलाओं को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 5.10 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर तथा समग्र स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ व शिक्षकों की निगरानी में दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से ब्लॉक से लेकर गांव स्तर तक टीमों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की समस्या बढ़ सकती है। पेट में कीड़े होने से शरीर आवश्यक पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता और खून की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डॉ. पुष्पा ने बताया कि अभियान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि कोई पात्र लाभार्थी दवा लेने से वंचित न रहे। कृमि नियंत्रण से बच्चों में पोषण और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी को नियंत्रित करने में भी यह अभियान सहायक है। 12 नवंबर को दवा लेने से छूटने वाले बच्चों और महिलाओं को आगामी मॉप-अप दिवस पर खुराक दी जाएगी


गोली चबाकर खाएं, खाली पेट न लें
डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि एल्बेंडाजोल प्रमाणित दवा है। इसे पानी के साथ सीधे निगलने के बजाय अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। छोटे बच्चों को गोली पीसकर साफ पानी में घोलकर दी जानी चाहिए। दवा खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। कृमि संक्रमण अधिक होने की स्थिति में दवा लेने के बाद हल्का सिरदर्द, चक्कर या दस्त जैसे अस्थायी लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण सामान्यतः कुछ घंटों में ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed