फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MCMC committee keeps an eye on paid news

Jind News: पेड न्यूज पर एमसीएमसी कमेटी की नजर

Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
MCMC committee keeps an eye on paid news
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में कोई भी केबल ऑपरेटर व सिनेमाघर संचालक एमसीएमसी कमेटी की अनुमति व प्रमाणपत्र के बिना राजनीतिक विज्ञापन नहीं चला सकते हैं। इसके अलावा समाचार पत्रों में भी विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए एमसीएमसी कमेटी की अनुमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी कमेटी की पेड न्यूज पर विशेषतौर पर नजर रहेगी। पेड न्यूज का मामला सामने आने पर एमसीएमसी कमेटी उसकी सूचना संबंधित आरओ को देगी। आरओ संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी करेगा। विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जिलास्तरीय एमसीएमसी कमेटी का गठन किया गया है। सभी केबल ऑपरेटरों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों सहित केबल टीवी नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट का पालन करना होगा। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed