{"_id":"677044b9f25626f2b000c6c2","slug":"maximum-rainfall-of-19-mm-in-narwana-jind-news-c-199-1-sroh1006-127635-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में सबसे ज्यादा 19 एमएम बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में सबसे ज्यादा 19 एमएम बरसा पानी
विज्ञापन
जींद। जिले में दो दिन फसलों के लिए राहत की बूंदे बरसी वहीं लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनी। शहर की सड़कों पर बरसाती पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई। जिले के नरवाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जोकि 20 एमएम दर्ज की गई।
इसके अलावा जुलाना में 19 एमएम, जींद में 13 एमएम, सफीदों में 10 एमएम, उचाना में 12 एमएम और अलेवा में 10 एमएम बारिश हुई। शनिवार को भी शहर में कई जगह बारिश का पानी भरा रहा। चालकों को पानी से वाहन गुजारने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से कई जगह बिजली जाने की समस्या आई। वहीं बारिश से जिले में 11 लाख यूनिट बिजली कम खर्च हुई। वीरवार को जहां 47.69 लाख यूनिट और शुक्रवार को 36.47 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई।
शनिवार को पूरा दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दूसरे दिन भी आकाश में बादल छाए रहे। दिसंबर माह के अंत में हुई बारिश से सूखी ठंड से राहत मिली है, साथ में बिजी गई रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। फसलों को ग्रोथ के साथ उनका फुटाव भी अच्छा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आकाश में आंशिक बादलवाई भी दिखाई देगी। कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा और ठंड मे भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को देर रात तक हुई रुक-रुककर बारिश का सिलसिल जारी रहा। शनिवार का आगाज आकाश में छाए गहरे बादलों के साथ हुआ, जबकि हवा गति में उतार चढ़ाव बना रहा। इसके चलते ठिठुरन का अहसास होता रहा। दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। बादलों के छाए रहने से बारिश के आसार भी बने रहे। लोगों ने जल्दी से कामकाज निपटाए और जल्दी घरों में लौट गए।
बॉक्स
ठंड में होगी बढ़ोतरी, कोहरा का भी रहेगा असर
अब आगामी दिनों में मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील बना रहेगा। बादलवाई के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। पहाडों की तरफ से चलने वाली हवा से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। धुंध का गेहूं की फसल को फायदा होगा वहीं लगातार पड़ रही सूखी ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में काफी सुधार हुआ है। एक्यूआई 400 के पार पहुंच रहा था। इसके चलते आमजन को परेशानी हो रही थी। अब आसमान में जमा प्रदूषण के कण धुल गए हैं। पेड़ों के पत्तों पर जमा धूल भी हट गई है। पेड़-पौधों के पत्तों पर जमी धूल साफ हो गई है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में फर्क साफ नजर आ रहा है
वर्जन
अब मौसम शुष्क और परिवर्तनशील रहेगा। बादलवाई के साथ कोहरा के आसार बन रहे हैं। बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। किसान अपने खेतों में नजर बनाए रखें। नमी से बीमारी की संभावना बन जाती है। कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेते रहें।
-डॉ. राजेश, कृषि वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा