फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maximum 86 leaders applied for ticket from Julana

Jind News: जुलाना से टिकट के लिए सबसे अधिक 86 नेताओं ने किए आवेदन

Sat, 17 Aug 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Maximum 86 leaders applied for ticket from Julana
16जेएनडी15-विधानसभा चुनाव लोगो। सोशल मीडिया
जींद। 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 214 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है। इस बार सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की तरफ से टिकट लेने वालों की काफी भरमार है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 86 पार्टी के पास आवेदन आए हैं। इसके अलावा जींद विधानसभा से 48 और आरक्षित सीट नरवाना से 44 नेताओं ने आवेदन किए हैं। वहीं सफीदों विधानसभा से 19 और उचाना से 17 नेताओं ने टिकट लेने के लिए अपनी दावेदारी दिखाई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिले के आरक्षित सीट नरवाना और उचाना विधानसभा सीट से पूर्व सांसदों ने कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले से कोई बड़ा नेता नहीं है, जिसने टिकट लेने के लिए आवेदन किया हो। आरक्षित सीट से पूर्व मंत्री रामभज लोधर ने भी चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। हालांकि जुलाना विधानसभा से पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सफीदों से मौजूदा विधायक सुभाष गांगोली और जींद विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अंशुल सिंगला, प्रमोद सहवाग, पूर्व शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता के बेटे महावीर प्रसाद गुप्ता ने टिकट मांगा है। इसके अलावा आरक्षित सीट नरवाना से पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा ने भी चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता ने किया किनारा

भाजपा की केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी पूर्व विधायिका प्रेमलता ने विधानसभा चुनाव से किनारा कर लिया है। दंपती में से किसी ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई है। हालांकि कुछ दिन पहले ही बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रेमलता ने भाजपा से वर्ष 2014 में उचाना सीट से दुष्यंत चौटाला को हराया था और उसके बाद वर्ष 2019 में दुष्यंत चौटाला ने प्रेमलता को लगभग 48 हजार वोटों से हरा दिया था। आरक्षित विधानसभा सीट नरवाना से छह नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है। इसमें एक दंपती भी शामिल है। दनौदा गांव से पिछली बार प्रत्याशी रहीं विद्या रानी ने भी इस बार भी चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ-साथ इसके पति श्याम लाल महीवाल ने भी टिकट लेने के लिए दावेदारी दिखाई है। इसके अलावा शीतल दनौदा, समुंद्र सिंह, सतबीर सिंह दनौदा और राममेहर दनौदा ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद विधानसभा से 48

विधानसभा चुनाव के लिए जींद से अंशुल सिंगला, प्रमोद सहवाग, डॉ. पूनम चौहान, रमेश कुमार सैनी, रघुबीर भारद्वाज, महावीर प्रसाद गुप्ता, बालमुकंद शर्मा, जयभगवान गोयल, श्रीचंद जैन, करतार सिंह सैनी, अनिता गिल, दलीप सिंह गिल, किताब सिंह भनवाला, हसंराज सैनी, नरेंद्र कुमार नाडा, पवन कुमार वर्मा, श्याम बिहार जिंदल, राजेश अग्रवाल, दलबीर सिंह रेढू, राजकुमार, सोमबीर पहलवान, सुखविंद्र कौर, सुरेंद्र कुमार, दीपक नागपाल, राजकुमार गोयल, निर्मला देवी, बलजीत सिंह रेढू, मंजीत सिंह सैनी, धर्मवीर शर्मा, राजकुमार लखीना, पवन कुमार गर्ग, ईश्वर सिंह, मनोज कुमारी, सुरेश कुमार गोयत, सुरेश देव कौशिक, रेखा रानी, सतपाल, अनिता देवी, ईश्वर सिंह लोहचब, वजीर सिंह गोयत, सोर्नू (वृंदा) शर्मा, ऋषिपाल हैबतपुर, किरण सैनी, कृष्ण कुमार उर्फ कृष्ण सरपंच, सत्यवान और प्रदीप कुमार ने आवेदन किया है।

उचाना कलां से 17 आवेदन

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, बलराम कटवाल, रमेश कुमार बामल, सुरजीत सिंह, लाजवंती ढिल्लो, दिनेश ढिल्लों, कृष्णा देवी, स्वामी आदित्यवेश, भूपेंद्र, रामपाल सिंह, आजाद सिंह पालवां, विकास खटकड़, मनोज नचार, दिलबाग संडील, वीरेंद्र घोघडिय़ां, अभिजीत सिंह दलाल, वजीर सिंह गोयत ने आवेदन किया है।

आरक्षित सीट नरवाना विधानसभा से 44 आवेदन आए

पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक रामभज लोधर, विद्या रानी, संजीव कल्याण, ईश्वर सिंह, सुरेश चंद, सुरेश कुमार वाल्मीकि, मुकेश रानी इंसा, प्रेमी किताब सिंह नंबरदार, रामफल उर्फ मलिया, रेखा रानी, शीतल दनौदा, रोहताश, सुरेश राठी, राजकुमार, सीमा रानी, समुंद्र सिंह, सुमन बेदी, सतबीर सिंह दनौदा, पंकज महर्षि चौहान, महाबीर सिंह, दलबीर सिंह, प्रवेश माथुर, सतबीर सिंह, रमेश चंद्र, अधिवक्ता अमनदीप सिंह बेलरखा, मांगेराम, सज्जन सिंह नरवाना, हरिओम नायक, दर्शना देवी, प्रभा माथुर, संदीप चौहान, कमल चौहान, अधिवक्ता सतबीर सिंह, राममेहर दनौदा, सुभाष, फकीरचंद सिंहमार, तीमसी, श्यामलाल महीवाल, सुशील कुमार, राजकुमार सिंह नरवाल, जितेंद्र कुमार, रिषीपाल बेदी और रणबीर सिंह ने आवेद किया है।

सफीदों विधानसभा से 19 आए आवेदन

मौजूद विधायक सुभाष गांगोली, कमल शर्मा, बालमुकंद शर्मा, विजय सिंह, जसबीर सिंह कुं डू, स्वामी नित्यानंद, दिनेश धड़ौली, विक्रम सिंह कुंडू, नरेंद्र सिंह खर्ब, सुनीता देवी, प्रवीण बाला, राहुल, धर्मपाल धारा, सुखबीर (सुखा मलिक), अरुण कुमार खर्ब, सुशील कुमार, सतबीर सिंह, संजू देवी और सुखबीर सिंह कुंडू शामिल हैं।


जुलाना विधानसभा से 86 ने किया आवेदन

पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, धर्मेंद्र सिंह ढुल, रविंद्र सिंह ढुल, जगबीर सिंह ढिगाना, रोहित दलाल, नवदीप दलाल, कमलेश, होशियार सिंह लाठर, राजपाल सिंह, रघुविंद्र सिंह मलिक, राजेंद्र कुमार तायल, राकेश लाठर जुलाना, सुभाष अहलावत, अशोक मलिक, सौम्या मलिक, रजनी दलाल, धर्मपाल सिंह कटारिया, विशाल चौधरी, नरेंद्र लाठर, रविंद्र कौशिक, पूनम भारद्वाज, डॉ. सुभाष चंद्र लाठर, सज्जन सिंह, दिलबाग सिंह मलिक, पवन पोली, किताब सिंह भनवाला, राजेश कटारिया, प्रवीण सिहाग, मनीषा सिहाग, राममेहर मलिक, फूल कुमार पांचाल, वीरेंद्र सिंह, मास्टर सतीश पूनिया, वेदपाल भनवाला, राजबीर सिंह, दलबीर सिंह, प्रदीप लाठर, कुलदीप रंधावा, वीरेंद्र भनवाला, दविंद्र सिंह, राजेश मलिक, मंजीत दूहन, राहुल शर्मा, राहुल ढांगी (रामफूल), जितेंद्र सिंह ढुल, जितेंद्र लाठर, सत्यवीर सिंह गौतम, चेयरमैन संजीव बुआना, वेदपाल सिंह, कुलवंत सिंह लाठर, जयदीप सिंह लाठर, रणवीर सिंह चौधरी, सुरेंद्र कुमार पहल, मोनिका रानी, भूपसिंह, सतीश कुमार, रणबीर सिंह, सुषमा देवी पांचाल रामराय, बलराज सिंह, धर्मवीर शर्मा, गोपाल गोयत, कुलदीप सिंह लाठर, सुशीला देवी, जोगिंद्र दलाल, सोनू भारद्वाज बुआना, वीरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, धानवीर सिंह लोचब, मनजीत लाठर, सुखबीर दास, निर्मला, पवन कुमार दूहन, सोनू (वृंदा) शर्मा, पुष्पा बैरागी, अनिल दलाल, राममेहर मलिक, आनंद मलिक, रीना दलाल मलिक, नवीन सांगवान, प्रेमकुमार लाठर, रामपाल करेला, शमशेर सिंह, प्रवीण दूहन खर्ब, महेंद्र काजल और विजेंद्र सिंह लाठर ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed