{"_id":"6a6cf0c5feab5381c60e7644","slug":"mathura-woman-arrested-for-swindling-lakh-under-the-pretext-of-marriage-recovered-jind-news-c-199-1-sroh1006-157664-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शादी का झांसा देकर 1.88 लाख की ठगी करने वाली मथुरा की महिला गिरफ्तार, 50 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शादी का झांसा देकर 1.88 लाख की ठगी करने वाली मथुरा की महिला गिरफ्तार, 50 हजार बरामद
विज्ञापन
फोटो 31जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में शादी का झांसा देकर ठगी करने की आरोपी महिला। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
जींद। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने शादी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हसनपुर निवासी शिल्पी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
रेलवे रोड निवासी नितिन ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान एक युवती से हुई थी जिसने अपना नाम शिल्पी उर्फ अंजली बताया। बातचीत के दौरान महिला ने बीमारी और शादी का झांसा देकर अलग-अलग समय में उनसे कुल 1,88,780 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
नितिन ने बताया कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो महिला ने और रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।
साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 1.24 लाख रुपये होल्ड करवाए। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।