फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mass marriage of 7 girls today, 22 reception gates are saying - Yes, I have come.

Jind News: 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज, 22 स्वागत द्वार कह रहे- जी आया नूं

Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 7 girls today, 22 reception gates are saying - Yes, I have come.
उचाना। श्रीराम परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पहला सामूहिक विवाह महोत्सव कपास मंडी में शेड के नीचे आयोजित किया जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग से सजाया गया है। शहर में अलग-अलग 22 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। पिछले एक महीने से समारोह को लेकर आम से खास को निमंत्रण दिया गया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। सम्मानित अतिथि के तौर पर उचाना नपा प्रधान विकास काला पहुंचेंगे। समाजसेवी सतपाल गोयल ज्योति प्रज्जवलित करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का यह प्रयास समाज में जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई प्रेरणा बनेगा। प्रथम विशाल राम-श्याम संकीर्तन रात को शेड के नीचे मंडी में होगा। भव्य दरबार के साथ-साथ संकीर्तन स्थल पर पुष्प वर्षा भी होगी। भजन प्रवाहिका वैष्णवी, भजन प्रवाहक अभिनव ऐरन, दीपक होंगे। अलग-अलग टीमें बना कर कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर पंकज, गौरव, रितिक, तरूण, तुषार, लक्की, रमेश, सचिन गर्ग, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed