फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mason killed, five injured in auto-truck collision

Jind News: ऑटो-ट्रक की टक्कर में राजमिस्त्री की मौत, पांच घायल

Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mason killed, five injured in auto-truck collision
03जेएनडी15-कैथल रोड पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा मजदूरों का सामान। संवाद - फोटो : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।
जींद। कैथल रोड पर अमरहेड़ी गांव के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मृतक की एक टांग भी कट गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रोहतक के गांव निंदाना निवासी ऑटो चालक दीनदयाल उर्फ देवीलाल मगंलवार को पांच मजदूरों को लेकर कैथल की तरफ जा रहा था। जींद-कैथल मार्ग पर अमरहेड़ी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। उसमें ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो सवार एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बिहार निवासी सलमान (30) के रूप में हुई है। जब घायल मजदूरों की पहचान गांव बिलाक जिला झांसी, यूपी निवासी अरविंद, उसकी पत्नी हीरा, चिंतामनी उसकी पत्नी सुखवंती रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। ऑटो चालक दीनदयाल ने बताया कि वह मजदूरों महम से लेकर कैथल के निकट पंप पर चल रहे कार्य पर लेकर जा रहा था। साथ में मजदूरों का सामान भी था। गांव अमरहेड़ी से निकलते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें ऑटो पलट गया। मृतक सलमान की टांग कट कर दूर जा गिरी।

बॉक्स

राजमिस्त्री था मृतक सलमान

महम में जीओ पंप का निर्माण चल रहा था। वहीं, कैथल में भी जीओ पंप का निर्माण किया जाना था। महम में सलमान के साथ-साथ अरविंद, उसकी पत्नी हीरा, चिंतामनी उसकी पत्नी सुखवंती मजदूरी कर रहे थे। वह मंगलवार सुबह आठ बजे ऑटो में सवार होकर कैथल के लिए चल पड़े। सलमान ऑटो की अगली सीट पर चालक के बगल में दाईं तरफ बैठा था। इस हादसे में ट्रक ने सलमान की तरफ ही टक्कर मार दी। इसमें सलमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


वर्जन

पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह मे रखवा दिया गया है। -श्रीकृष्ण, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद

03जेएनडी15-कैथल रोड पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा मजदूरों का सामान। संवाद

03जेएनडी15-कैथल रोड पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा मजदूरों का सामान। संवाद- फोटो : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।

03जेएनडी15-कैथल रोड पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा मजदूरों का सामान। संवाद

03जेएनडी15-कैथल रोड पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा मजदूरों का सामान। संवाद- फोटो : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed