फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Masked youths stopped the school bus and beat up the students

Jind News: नकाबपोश युवकों ने स्कूल बस को रुकवाकर विद्यार्थियों को पीटा

Fri, 16 Dec 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Masked youths stopped the school bus and beat up the students
जुलाना। पुराने तहसील कार्यालय के पास जींद-रोहतक मार्ग पर एक निजी स्कूल की बस को रुकवाकर 6-7 नकाबपोश युवकों ने एक छात्र की पिटाई की। बीचबचाव करने पर दो-तीन विद्यार्थियों को मामूली से चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जुलाना के एक प्राइवेट स्कूल की बस शुक्रवार की दोपहर विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। जब बस जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर पुरानी तहसील कार्यालय के पास पहुंची तो अचानक 6-7 नकाबपोश युवक बस के सामने खड़े हो गए। बस रुकने पर सभी बस के अंदर घुस गए और हर्ष नामक एक छात्र की लात घूसे से पिटाई की। इस दौरान दो-तीन विद्यार्थियों को मामूली से चोटें आईं। इस हरकत को देखकर अन्य लोग मौके पहुंच गए। लोगों ने एक नकाबपोश युवक को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि अभी तक किसी की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed