फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Marriage of two minor boys stopped, one girl also turned out to be a minor

दो नाबालिग लड़कों की हो रही शादी रुकवाई, एक लड़की भी निकली नाबालिग

Wed, 25 Nov 2020 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Marriage of two minor boys stopped, one girl also turned out to be a minor
नाबालिग लड़के के बालिग होने तक शादी नहीं करने के शपत पत्र पर हस्ताक्षर करवाते अधिकारी। संवाद। - फोटो : Jind
पटियाला चौक पर मंगलवार रात को दो नाबालिग लड़कों की शादी को जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने रुकवा दिया। इसमें दो नाबालिग लड़कों की शादी हो रही थी। बुधवार को दोनों की बारात रोहतक जानी थी। सूचना मिलने पर जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों की आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसमें बड़े लड़के की आयु 18 वर्ष तो छोटे की 15 वर्ष मिली।
विज्ञापन

इसके बाद रोहतक में लड़कियों के आयु के दस्तावेजों की जांच मोबाइल के माध्यम से की गई। इसमें बड़ी लड़की की आयु 19 तो छोटी की आयु 14 वर्ष मिली। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय से रवि लोहान, महिला कांस्टेबल आरती, नीलम, एसपीओ सतीश, राकेश कुमार ने शादी न करने के लिए लड़कों के परिजनों को समझाते हुए बताया कि वह लड़कों की उम्र 21 वर्ष पूरी होने के बाद ही उनकी शादी करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर दोनों परिवारों ने सहमति से शादी को रोक दिया और परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित में बयान दिया कि वह कानून का पालन करेंगे तथा बालिग होने पर ही शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed