फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Markets closed starting today in protest against new procurement rules.

Jind News: नए खरीद नियमों के विरोध में आज से मंडी बंद

Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Markets closed starting today in protest against new procurement rules.
05जेएनडी35: शहर की अनाजमंडी में गेहूं की फसल की ढेरी की जांच करते हुए मार्केट कमेटी सचिव संजीव
जींद। नए खरीद नियमों के विरोध में शहर की अनाजमंडी की दोनों एसोसिएशनों के प्रधानों सोनू भारद्वाज और सुशील सिहाग ने बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है। इसके चलते सोमवार से मंडी में खरीद नहीं होगी। आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के तहत सभी आढ़ती प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मंडी के गेट नंबर एक पर धरना देंगे। चेतावनी दी गई है कि यदि किसी आढ़ती ने मंडी में फसल उतरवाई तो उस पर प्रति ट्राॅली 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आढ़तियों के फैसले के बाद मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद बंद हो गई है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं और सरसों की कटाई जोरों पर है और किसान अपनी फसल लेकर मंडियों का रुख कर रहे हैं लेकिन खरीद बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम पहले ही बिगड़ा हुआ है। ऐसे में फसल को लंबे समय तक खुले में रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो किसानों आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि मांगों को लेकर हरियाणा राज्य अनाजमंडी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामअवतार तायल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया है। इससे पहले मंडी के प्रधानों ने विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी रखीं।

सरकार द्वारा बनाए गए नए खरीद नियम उनके हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। फिलहाल, मंडी में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed