{"_id":"678e9506147e0277120f7920","slug":"many-career-options-in-law-field-rekha-jind-news-c-203-1-sroh1011-114621-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून क्षेत्र में कॅरिअर के अनेक विकल्प : रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून क्षेत्र में कॅरिअर के अनेक विकल्प : रेखा
Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के शांति भवन में कानून क्षेत्र में कॅरिअर के अवसर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जागरूक करना था। मंच संचालक डॉ. सोमवीर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य विजय यादव ने की। एडवोकेट रेखा यादव ने बताया कि कानून का क्षेत्र केवल वकालत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कानूनी सलाहकार, न्यायाधीश, कॉर्पोरेट लॉ विशेषज्ञ और विधि प्रो. जैसे अनेक विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सही दिशा में मेहनत करने की सलाह दी। प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. परमीत कुमारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट सोचने के लिए प्रेरित भी करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य विजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने में सहायक होते हैं और उनके भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।