फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man's body found in a sack in Muana canal, suspected to have been murdered and thrown into the canal

Jind News: मुआना रजबहे में बोरी में मिला व्यक्ति का शव, हत्या कर नहर में फेंकने का अंदेशा

Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Man's body found in a sack in Muana canal, suspected to have been murdered and thrown into the canal
जींद। बुधवार को मुआना रजबहे में खांडा टोल पर एक व्यक्ति का शव बोरी में उतराता मिला। अंदेशा है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरे में डालकर नहर में फेंका गया है। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खांडा निवासी दिप्ती ने एफआईआर में बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को जानकारी मिली कि रजबहे में खांडा टोल पर बोरी में शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बोरी पानी में उतरा रही थी। बोरी का मुंह सिला हुआ था और वह एक तरफ से फटी हुई थी।
विज्ञापन

बोरी से व्यक्ति के हाथ की उंगलियां दिखाई दे रही थीं। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने बोरी को रजबहे से बाहर निकाला। बोरी के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। शव करीब तीन-चार दिन पुराना था, जिससे चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने चेकदार कमीज और काले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में एक कड़ा भी था। शव के सिर और गले के नीचे से एक कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में डाला कर नहर में फेंक दिया गया।

जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed