{"_id":"651b15ad3db5b9859a0d2dbc","slug":"manisha-stood-first-in-mehendi-drawing-and-suman-stood-first-in-cooking-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-6548-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेहंदी रचाओ में मनीषा और कुकिंग स्पर्धा में सुमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेहंदी रचाओ में मनीषा और कुकिंग स्पर्धा में सुमन प्रथम
Tue, 03 Oct 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी08: कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। अग्रवाल महिला विंग की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें मेहंदी रचाओ में मनीषा और कुकिंग स्पर्धा में सुमन प्रथम रहीं।
मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेत्री सुमन बेदी रहीं। निर्णायक मंडल में पार्षद अंजलि गुप्ता, सुमन व अनीता गोयल रहीं। मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेत्री सुमन बेदी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए समाज में आगे आना होगा और आगे बढ़कर हक प्राप्त करने होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश व देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में एक उदाहरण पेश कर रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिला पुरुषों से कम नहीं है। इस अवसर पर रंगोली, मेहंदी व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। मेहंदी में 15 वर्ष से ऊपर वर्ग में मनीषा प्रथम, रहिमा द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं, अंडर 15 वर्ग में मुस्कान प्रथम, दिव्या गोयल द्वितीय व एंजल तृतीय स्थान पर रहीं। कुकिंग में 15 वर्ष से उपर वर्ग में सुमन प्रथम, ज्योति गोयल द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 15 में अंशिता प्रथम, प्रणवी द्वितीय व सांची तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में रिद्धिमा प्रथम, निताम्या द्वितीय वंशिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अनुराधा मित्तल, निधि गुप्ता, श्वेता गर्ग, सिमी मित्तल व पायल गोयल मौजूद रही।