{"_id":"6a52998ff32e9097d10c495c","slug":"manhole-cleaning-being-carried-out-without-safety-measures-amidst-the-danger-of-deadly-gases-jind-news-c-199-1-jnd1012-156542-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जानलेवा गैसों के खतरे के बीच बिना सुरक्षा हो रही मैनहोल की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जानलेवा गैसों के खतरे के बीच बिना सुरक्षा हो रही मैनहोल की सफाई
Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 011एसएफडीएम2 गांव मुआना में बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर लाइन की सफाई करते हुए एक सफाई क
सफीदों। मुआना गांव में इन दिनों मैनहोल की सफाई की जा रही है। इस दौरान सफाईकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों को आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर मैनहोल की सफाई करने को मजबूर हैं। गांव की मुख्य सड़क पर एक सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में सफाई कर रहा था। उसकी कमर तक गंदा पानी भरा था।
मौके पर उसे मास्क, दस्ताने, हेलमेट और सुरक्षा बूट नहीं मिले। किसी प्रकार की गैस जांच या सुरक्षा व्यवस्था भी नजर नहीं आई। सीवर लाइन की सफाई अत्यंत जोखिम भरा कार्य है। इसके बावजूद पंचायत और संबंधित विभाग गंभीर नहीं हैं।
सीवर और मैनहोल में मीथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड और अन्य जानलेवा गैसें हो सकती हैं। इन गैसों के संपर्क में आने से सफाईकर्मी बेहोश हो सकते हैं। कई मामलों में उनकी मौत तक हो चुकी है। सीवर सफाई के दौरान ऑक्सीजन मास्क, हेलमेट, सुरक्षा बूट, दस्ताने, विशेष पोशाक और अन्य जीवनरक्षक उपकरण अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को सीवर की सफाई के लिए सभी सेफ्टी उपकरण दिए जाते हैं। कर्मचारी प्रयोग नहीं करते। वह सरपंच को इस मामले की जांच के आदेश देंगे हैं।-जयपाल, बीडीपीओ सफीदों।