{"_id":"6aea4558222949bdf006e22f","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-after-going-to-ask-for-repayment-of-11-lakh-rupees-jind-news-c-199-1-sroh1006-163208-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उधार के 11 लाख रुपये मांगने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उधार के 11 लाख रुपये मांगने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
उचाना। धनखड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय बलजीत की हांसी उपमंडल के कोथ कलां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने 11 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में ममेरे भाई और उसके साथियों पर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नारनौंद थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
मृतक के बेटे आशु ने एफआईआर में बताया कि उनके पिता के ममेरे भाई सुभाष ने अपने बेटे राकेश की नौकरी लगवाने के लिए 11 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से तीन लाख रुपये पिता ने भाई ईश्वर से कर्ज लेकर दिए थे।
उनके पिता काफी समय से सुभाष से उधार की रकम वापस मांग रहे थे। तीन-चार दिन पहले सुभाष ने 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। बाकी रकम लेने के लिए रविवार को पिता को कोथ कलां गांव बुलाया था। सोमवार सुबह उनके पिता का फोन आया। वह काफी घबराए हुए थे और फोन पर कह रहे थे कि उनका गला कट रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि सुभाष, उसका बेटा राकेश और पड़ोसी ओमप्रकाश उन्हें किसी अन्य पड़ोसी के घर छोड़कर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही आशु अपने बड़े भाई के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि बलजीत को नारनौंद के अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।