{"_id":"660c5eeced9d688adc078304","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-115174-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 03 Apr 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर स्थित हांसी रोड फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे 30 वर्षीय युवक की ट्रेने की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई है।
राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि हांसी रोड फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मरने वाले के पास से पहचान का कोई सामान नहीं मिला है। मृतक के दाहिने हाथ पर हिंदी में सुनील लिखा है। मृतक ने लाल सफेद और हरा धारीदार शर्ट और काली पैंट पहने हुए है। एएसआई कपिल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।