{"_id":"666206eda97a5b831f052db4","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-c-199-1-jnd1001-118098-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना-घासो के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी को बुधवार रात को सूचना मिली कि नरवाना-घासो रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की दाई बाजू पर अंग्रेजी में आर अक्षर का टैटू बना हुआ है। उसने सफेद-नीली चेकदार टी-शर्ट और पैर में ब्राउन रंग की चप्पल पहने हुए है। संवाद