{"_id":"66e5ed22f28ec45fc40900c7","slug":"man-dies-after-being-hit-by-car-jind-news-c-199-1-sroh1009-123022-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sun, 15 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। बड़ौदा गांव में सड़क पार कर रहा व्यक्ति कार की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बड़ौदा निवासी दीपक ने बताया कि उनके पिता बिजेंद्र पशुबाड़े में पशुओं को बांधकर घर लौट रहे थे। जब वह फ्लाईओवर के पास सड़क पार करने लगे तो नरवाना की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुए ले गई। इस दौरान वह भी अपने पिता के पीछे आ रहा था। उसने अपने पिता को संभाला और उचाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद