फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man died in accident at safidon

Jind: तेज रफ्तार कैंटर ने झोटा-बुग्गी को मारी टक्कर, युवक की मौत, पिता घायल, सफीदों में हादसा

Tue, 07 Feb 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

गांव भंभेवा का अंकित उर्फ देव (18) अपने पिता जयभगवान के साथ झोटा-बुग्गी पर गांव से जींद की तरफ अपने खेत में जा रहे थे। गोहाना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी झोटा-बुग्गी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man died in accident at safidon
सफीदों में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सफीदों के गांव भंभेवा के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक झोटा-बुग्गी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में झोटा-बुग्गी पर सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया। वहीं इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने जींद-गोहाना मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा व एसएचओ हरिओम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन


गांव भंभेवा का अंकित उर्फ देव (18) अपने पिता जयभगवान के साथ झोटा-बुग्गी पर गांव से जींद की तरफ अपने खेत में जा रहे थे। गोहाना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी झोटा-बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि झोटा-बुग्गी के परखच्चे उड़ गए और अंकित व झोटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल जयभगवान को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं कुछ ही देर में गांव के लोग एकत्रित हो गए और गुस्साए ग्रामीणों ने गांव भम्भेवा बस अड्डे पर गोहाना-जींद मार्ग को जाम कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि बस अड्डा भम्भेवा के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। मामले की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा, एसएचओ हरिओम व लुदाना चौंकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। काफी देर की मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव भंभेवा के बस अड्डा पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएंगे। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने डैड बॉडी को उठाने दिया। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींंद ले जाया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed