फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man accused of shooting and killing a young man sleeping at the dhaba arrested

ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Man accused of shooting and killing a young man sleeping at the dhaba arrested
80 दिन पहले निडाना गांव में ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शामलो कलां गावं के सुमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

14 जून को पुलिस को दी शिकायत में निडाना गांव के अमनदीप ने बताया था कि उसका भाई संदीप धर्म कांटा चलाता था। 13 जून की रात में मौसम खराब होने पर वह भाई के साथ धर्म कांटे के साथ लगते ढाबे में सो गया था। देर रात में कार में आए पांच लोगों ने संदीप को तीन गोलियां मार दीं। संदीप को जींद के नागरिक अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमनदीप ने आरोप लगाया था कि शामलों कलां निवासी सुमित व देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय संदीप पर शराब बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी के चलते उन्होंने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में शामलो कलां निवासी सुमित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed