{"_id":"692dfe0e420237b47b045397","slug":"malvi-village-lacks-facilities-dilapidated-ayurvedic-and-veterinary-hospital-buildings-jind-news-c-199-1-jnd1010-144751-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव मालवी में सुविधाओं का टोटा, आयुर्वेदिक व पशु अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव मालवी में सुविधाओं का टोटा, आयुर्वेदिक व पशु अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर
विज्ञापन
01जेएनडी29 : आयुर्वेदिक अस्पताल की बिल्डिंग की छत। संवाद
जुलाना। जिला मुख्यालय से 34 किलोमीटर और जुलाना से छह किलोमीटर दूर गांव मालवी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इंटरनेशनल खिलाड़ी कविता दलाल और पूनम दलाल गांव मालवी की ही रहने वाली हैं। बावजूद इसके गांव के लोग सरकार और प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।
गांव में गलियों की हालत भी बेहद खराब है। गलियों में कई जगह कीचड़ भरा हुआ है। आलम यह है कि ग्रामीणों का गलियों से निकलना मुश्किल है। गांव में आयुर्वेदिक और पशु अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं। चिकित्सकों को मौत के साये में काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से एक जलघर और बुस्टर भी बनाए गए हैं लेकिन पेयजल की व्यवस्था को देखते हुए दोनों ही सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। क्योंकि जलघर में करसोला माईनर से पानी आता है। इसके बाद माईनर में पानी 21 दिन बाद आता है।
विज्ञापन
ऐसे में जलघर और टैंकों का पानी एक सप्ताह तक भी नहीं चल पाता बाकि बचे दिनों जलघर और बुस्टर में जमीनी पानी ही प्रयोग किया जाता है। ट्यूबवेल का पानी का टीडीएस इतना ज्यादा है कि पानी प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
चिकित्सक मौत के साये में काम करने को मजबूर
मालवी गांव में बने पशु अस्पताल और आयुर्वेदिक अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं। चिकित्सकों को मौत के साये में काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों और मंत्रियों को दी लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिला।
जल निकासी व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत भी दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की प्रशासन और सरकार से मांग है कि निकासी व्यवस्था का समाधान किया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। - धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण मालवी।
मालवी गांव में पेयजल किल्लत इतनी है कि लोगों को 15 रुपये प्रति कैंपर खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ग्रामीणों की जेब पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पानी उपलब्ध करवाया जाए। - युद्धबीर सिंह दलाल, मालवी।
गलियों से निकासी की व्यवस्था की गई है लेकिन ग्रामीण अतिरिक्त पानी चला रहे हैं। अस्पताल की बिल्डिंग के नवनिर्माण के लिए मसौदा भेजा जा चुका है। जल्द ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। - राजेंद्र जांगड़ा, सरपंच मालवी।