फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Malvi, a victim of ignoring the administration, pleaded from villagers to ministers for solution, no solution

प्रशासन की अनदेखी का शिकार मालवी, समाधान के लिए ग्रामीण से लेकर मंत्रियों तक लगाई गुहार, नहीं हुआ समाधान

Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Malvi, a victim of ignoring the administration, pleaded from villagers to ministers for solution, no solution
मालवी गांव में कीचड़ से लबालब गली दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। मालवी गांव जिले से जितनी दूर है उतनी ही विकास से दूर हैं। गांव में कीचड़ से लबालब गलियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के रवैये को लेकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग और मंत्रियों तक लगाई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों को आज तक आश्वासन के अलावा सुधार के लिए कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में कीचड़ के अलावा भी कई तरह की गंभीर समस्याएं हैं। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना हुआ है, लेकिन उसमें सुविधा नाम की कोई चीज नही हैं। गांव में रोडवेज बस नहीं होने के कारण छात्राओं को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। दो अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों और दो शहीदों की शहादत के बावजूद गांव का विकास नहीं करवाया गया है। गांव में समस्याओं की भरमार है। गांव की आबादी लगभग 15 हजार है।
विज्ञापन

गांव की दो महिला खिलाड़ियों ने किया गांव का नाम रोशन
जुलाना क्षेत्र के मालवी गांव की डब्लू डब्लू ई रेसलर कविता दलाल ने विदेशों में भी देश का नाम रोशन करने का काम किया वहीं दूसरी ओर वेटलिफ्टिंग में कई कीर्तिमान अपने नाम किए। कविता दलाल भारत की पहली रेसलर महिला तो बन गई लेकिन गांव का विकास नही हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की शहादत भी नही पहुंचा पाई विकास तक
मालवी गांव के शहीद भीम सिंह ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था तो दूसरी और शहीद मनबीर ने भी देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए थे। सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिलते देख परिजनों ने अपने पैसों से ही शहीद स्मारक बनाने का काम किया। शहीदों के शहीदी दिवस पर अधिकारी आते हैं और परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन देकर चले जाते हैं। अभी तक किसी ने भी विकास के नाम पर गांव में कोई भी काम नही करवाया है।
गांव में विकास कार्यों की दरकार है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों से मिला जा चुका है लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। गांव में कच्ची गलियां, जर्जर मकान गांव की दशा बता रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी या नेता गांव की सुध नहीं ले रहा है। गांव पहुचने पर ऐसे नेताओं का विरोध किया जाएगा।
- धर्मेंद्र पहलवान, ग्रामीण।
गांव में रोडवेज बस नही चलने से छात्रों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में रोडवेज जीएम और उपायुक्त से भी मिला जा चुका है लेकिन कु छ दिन के बाद फिर से बस को बंद किया जा रहा है। ऐसे में इसका सीधा असर ग्रामीणों की जेब पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द रोड़वेज बस को चलाया जाए।

-सतबीर दलाल, ग्रामीण।
गांव में कहने का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बनाया गया है, लेकिन सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। ग्रामीणों को जींद या रोहतक की ओर रुख करने को मजबूर करना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों में ईलाज के लिए जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है।
-राजेंद्र ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed