फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Making the road difficult by putting blocks and soil in the potholes of the railway road.

Jind News: रेलवे रोड के गड्ढों में रोड़े और मिट्टी डालकर राह की कठिन

Mon, 18 Nov 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Making the road difficult by putting blocks and soil in the potholes of the railway road.
17जेएनडी10: रेलवे रोड पर बिछाया गया रोडा और उस पर डाली गई मिट्टी।  संवाद
सफीदों। सफीदों का रेलवे रोड लंबे समय से टूटा पड़ा है, लेकिन शासन-प्रशासन और नगरपालिका का इस ओर ध्यान नहीं है। इस रोड पर रहने वाले वाले और दुकानदार परेशान हैं। पहले से खराब सड़क के गड्ढों में गुरुपर्व के मद्देनजर रोडे व मिट्टी से भरकर इसे और ज्यादा बहहाल बना दिया गया है।
विज्ञापन

अब पूरे रेलवे रोड पर छोटे वाहन निकलने पर भी धूल के गुबार उठते हैं। एक तरफ तो प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ रहा है और दूसरी तरफ निर्माण पर पाबंदियों के बाद भी सरकार इस पर मिट्टी डलवाकर इसे और बढ़ाने का काम कर रही है। इस रोड पर उठती धूल किराना और हलवाई की दुकानों में खाने पीने के सामान में मिलकर लोगों को बीमार कर रही है। इसके अलावा अन्य दुकानदारों का सामान भी धूल के कारण खराब हो रहा है। दुकानदार अपना सामान बचाने के लिए दिनभर पानी का छिड़काव करते रहते हैं। हालात ये हो गए हैं कि अब दुकानदारों को सांस तक लेना दूभर हो गया है। उनकी आंखों में जलन होने के साथ गले खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार सत्येंद्र शर्मा, सोनू, मोहनलाल व कृष्ण लाल ने बताया कि इस रोड के टूटे होने की समस्या बहुत पुरानी है। सरकारें और जनप्रतिनिधि आए और चले गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रोड नगर का प्रमुख मार्ग है। पुरानी अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, गैस एजेंसी रोड जाने के लिए रेलवे रोड का इस्तेमाल होता है। रेलवे रोड के दोनों तरफ एक बड़ा बाजार है। दूर-दूर से लोग यहां पर खरीदारी करने के लिए आते हैं। इसके बावजूद भी इस रोड की यह बदतर हालत चिंतनीय विषय है। नगरपालिका के वर्तमान कार्यकाल की बात करें तो तीन साल तो बीत चुके हैं और बाकी के दो साल भी इसी प्रकार से बीत जाएंगे। दुकानदारों ने बताया कि रेलवे रोड पर ही लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह है। रेस्ट हाउस में बड़े-बड़े वीआईपी आते हैं, लेकिन वे भी आंखें बंद करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पुल से रेलवे रोड तथा रेलवे रोड से पंजाबी श्मशान भूमि तक रोड बनाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये का टेंडर हो गया है। अभी पंजाबी श्मशान भूमि की तरफ से नाला बनाने व रोड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि फरवरी तक रेलवे रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। -अखिल गुप्ता, उपाध्यक्ष, नगर पालिका सफीदों।

17जेएनडी10: रेलवे रोड पर बिछाया गया रोडा और उस पर डाली गई मिट्टी।  संवाद

17जेएनडी10: रेलवे रोड पर बिछाया गया रोडा और उस पर डाली गई मिट्टी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed