फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Majra Khap seeks SP's cooperation in the fight against drugs.

Jind News: नशे के खिलाफ माजरा खाप ने एसपी से मांगा सहयोग

Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Majra Khap seeks SP's cooperation in the fight against drugs.
09जेएनडी03: नशे के ​खिलाफ अ​भियान तेज करने के​ लिए एसपी से मिलने जाते खाप के सदस्य। स्रोत: खाप
जींद। नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए माजरा खाप पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधान गुरबिंद्र सिंह सिंधु के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मुलाकात की। खाप पंचायत ने एसपी से 15 सितंबर को गांव असरफगढ़ में प्रस्तावित नशा मुक्ति शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

एसपी ने खाप पंचायत के आग्रह को स्वीकार करते हुए शिविर में पहुंचने की सहमति दी और नशे के खिलाफ अभियान में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस का पूरा ध्यान नशा तस्करी पर है। पुलिस लगातार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाप पंचायत और ग्राम पंचायतें भी पुलिस का सहयोग करें तो नशे पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने कहा कि गांवों में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस रही है और लड़कियां भी इससे अछूती नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय रहते बच्चों को नशे से बचाने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। नशे के कारण परिवार बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को असरफगढ़ में प्रस्तावित नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाने के लिए 11 सितंबर को सुबह नौ बजे हैबतपुर सचिवालय में माजरा खाप पंचायत की बैठक होगी।

इसमें 14 गांवों के पंचायती प्रतिनिधियों और सभी सरपंचों को बुलाया गया है। बैठक में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर खाप के सचिव महेंद्र सिंह सहारण, जयसिंह सैनी, रामफल गोयत, नवाब सिंह, रघबीर नंबरदार, जगदीश पूर्व सरपंच, फूल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed