फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Majra Khap came out in protest against obscene songs

Jind News: अश्लील गानों के विरोध में उतरी माजरा खाप

Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Majra Khap came out in protest against obscene songs
16जेएनडी19: हैबतपुर लघु सचिवालय में मौजूद माजरा खाप के प्रधान व सदस्य। खाप - फोटो : यूनिवर्सिटी
जींद। लघु सचिवालय हैबतपुर में माजरा माजरा खाप पंचायत की बैठक प्रधान गुरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें लव मैरिज, लीव इन रिलेशनशिप, नशा, डीजे पर अश्लील गाने बंद करवाने को लेकर चर्चा हुई। इन सभी मुद्दों को लेकर 20 अप्रैल को पालवां गांव में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। प्रधान गुरविंदर सिंह व महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने बताया कि माजरा खाप पंचायत लगातार इन मुद्दों को उठाती रही है।

सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। यूट्यूब पर हजारों गंदे गाने चले हुए हैं, लेकिन सरकार ने दर्जन भर गानों को हटाकर अपना पल्ला झाड़ने का काम किया है। सभी गायकों के गंदे गाने डिलीट करने चाहिए। पुराने गायक व कलाकारों का बोर्ड बनाया जाए, जो हरियाणा संस्कृति का ज्ञान रखते हों। वह कलाकार इस बोर्ड में लेने चाहिए। लव मैरिज, लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिक कानून के लिए दो बार हरियाणा की खाप पंचायत मुख्यमंत्री से मिल चुकी हैं, लेकिन आज तक उनका आश्वासन जीरो है। समुंद्र सिंह फोर प्रेस प्रवक्ता माजरा खाप पंचायत ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि वह असभ्य कानूनों को रद्द करने व अश्लील गानों को यू ट्यूब से हटवाने की घोषणा करेंगे। लीव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज व गंदे गानों से समाज बहुत पिछड़ चुका है। आए दिन गांव व साथ लगते गांव में एक ही गोत्र में शादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed