फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Major Relief for Roadways: Its Own Petrol Pump to be Built within the Jind Bus Stand Complex

रोडवेज को बड़ी राहत: जींद बस स्टैंड परिसर में बनेगा अपना पेट्रोल पंप

Wed, 15 Apr 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Major Relief for Roadways: Its Own Petrol Pump to be Built within the Jind Bus Stand Complex
जींद। रोडवेज विभाग को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। जल्द ही बस स्टैंड परिसर में ही पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा। जहां से रोडवेज बसों में सीधे डीजल भरा जा सकेगा। अभी तक जींद उपकेंद्र की बसों को पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप से अनुबंध के आधार पर डीजल लेना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रस्तावित पंप आईओसीएल द्वारा व जमीन रोडवेज विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा बसों की धुलाई के लिए वर्कशॉप परिसर में स्थाई वाशिंग डग बनाने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

जींद डिपो के अंतर्गत नरवाना और सफीदों उपकेंद्र भी आते हैं। वर्तमान में जींद की बसों को डीजल भरवाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे न केवल डीजल की खपत बढ़ती है, बल्कि बसों के संचालन में भी देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में करीब 165 बसें संचालित हैं। इनमें से 100 से अधिक जींद उपकेंद्र में और शेष बसें नरवाना व सफीदों में हैं। एक बस में औसतन 150 लीटर डीजल की खपत होती है। ऐसे में नए पंप के बनने से विभाग को ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। पंप बनने के बाद बसों का शहर के भीतर आवागमन कम होगा, जिससे गोहाना रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

वर्जन
वर्कशॉप परिसर में पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके पूरा होने के बाद बसों को बाहर जाकर डीजल भरवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed