फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Major defects found at the ration depot of Budhakheda

Jind News: बुढ़ाखेड़ा के राशन डिपो पर मिली भारी खामियां

Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Major defects found at the ration depot of Budhakheda
स्टाक की जांच करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारी। संवाद
सफीदों। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को उपमंडल के बुढ़ाखेड़ा गांव स्थित राशन डिपो पर छापा मारा। छापे की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने की। इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ खाद्य और आपूर्ति विभाग पिल्लूखेड़ा के सब इंस्पेक्टर अंकित कुंडू विशेष रूप से मौजूद रहे। टीम ने राशन डिपो संचालक रामनिवास से डिपो के स्टॉक के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। टीम ने स्टॉक रजिस्टर के अनुसार डिपो पर मौजूद राशन के साथ मिलान किया। इस जांच के डिपो के स्टॉक में काफी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में डिपो के रिकॉर्ड के मुताबिक छह लीटर सरसों का तेल अधिक पाया गया। इसके अलावा रिकॉर्ड में 99 किलोग्राम गेहूं व 43.5 किलोग्राम बाजरा कम मिला। टीम ने डिपो धारक रामनिवास से स्टॉक के कम व ज्यादा होने के बारे में पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार ने मौके पर मौजूद खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर खाद्य और आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर अंकित कुंडू ने बताया कि इस मामले में डिपो धारक को नोटिस देकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते जींद के उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो संचालक के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसको लेकर यहां पर जांच की गई तो स्टॉक में काफी खामियां पाई गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed