फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Main accused and assistant arrested for preparing adulterated ghee

Jind News: मिलावटी घी तैयार करने का मुख्यारोपी और सहायक गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Main accused and assistant arrested for preparing adulterated ghee
जींद। सब्जी मंडी स्थित एक गोदाम में मिलावटी घी तैयार करने के मुख्यारोपी और उसके सहायक को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुख्यारोपी श्याम नगर कालोनी निवासी आनंद और रामराय निवासी दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर मुख्यारोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और सहायक दीपक को जिला जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें कच्चा माल नोएडा निवासी खान नामक व्यक्ति पहुंचाता था और फिर वह कच्चे माल का मिलावटी घी तैयार करते थे।
विज्ञापन


देसी घी बनाने वाली कई कंपनियों को संयुक्त जांच अधिकारी जितेंद्र को सूचना मिली कि जींद की सब्जीमंडी में बड़े पैमाने पर नकली देसी घी बनाने का काम किया जा रहा है। जितेंद्र ने इसकी सूचना सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजदीप को दी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के साथ एक टीम का गठन करके दोपहर बाद चार बजे सब्जी मंडी में स्थित इस गोदाम पर दबिश दी। टीम जब गोदाम पर पहुंची तो गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच में टीम को यहां से दस से ज्यादा कंपनियों के खाली रेपर बरामद किए, जिनमें नकली घी बनाकर पैक किया जा रहा है। इसके अलावा भारी मात्रा में वनस्पति व रिफाइंड से भरे टिन भी बरामद किए। यहां पर लगभग एक हजार लीटर नकली देसी घी भी बरामद हुआ। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने सैंपल लिए। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने श्याम नगर कालोनी निवासी आनंद और रामराय निवासी दीपक को काबू कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उसे मुख्यारोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और दीपक को जिला जेल भेज दिया है। आरोपी आनंद ने बताया कि उसे नोएडा निवासी खान नामक व्यक्ति कच्चा माल देकर जाता था और उससे वह मिलावटी घी तैयार करते थे। रिमांड के दौरान पता किया जाएगा कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed