फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahatma Jyotiba Phule's contribution to the development of the country is incomparable: Rishipal

देश के उत्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान अतुलनीय : ऋषिपाल

Sat, 11 Apr 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Jyotiba Phule's contribution to the development of the country is incomparable: Rishipal
11जेएनडी26: महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा न
जींद। शहर के सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य सहयोगी के रूप में उपस्थित कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि देश के उत्थान में महात्मा ज्योतिराव फुले और बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और महिला अशिक्षा के खिलाफ एक लंबा संघर्ष किया। उन्होंने पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश में नारी शिक्षा की अलख जगाई और समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश पहलवान, कमल चौहान, धर्मपाल सिंहमार, रोशन दुग्गल, महेंद्रपाल बिबियान, गजराज मेहरा इत्यादि समस्त आयोजन मंडल द्वारा कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, सांसद प्रतिनिधि पंडित वजीर गांगोली, महाबीर गुप्ता, खाप नेता समुंदर फोर, विजय मोर, पवन दुहन आदि गणमान्य व्यक्तियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed