{"_id":"65623ab5a933070e9c0d092c","slug":"maharishi-valmikis-teachings-are-relevant-for-all-societies-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-jnd1001-9262-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा सभी समाज के लिए प्रासंगिक : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा सभी समाज के लिए प्रासंगिक : दुष्यंत चौटाला
Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी15: अलेवा गांव में वाल्मीकि सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। सं
अलेवा (जींद) । भारत संत-महात्माओं की पावन भूमि हैं। यहां समय-समय पर ऋषि-मुनियों ने मानव जाति के कल्याण के लिए संदेश दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार को अलेवा में वाल्मीकि सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना से समाज को सही रास्ता दिखाने का काम किया है।
महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा सभी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही समाज आगे बढ़ता है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से एक आदर्श भाई, आदर्श पिता और आदर्श पत्नी धर्म को पालन करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते बल्कि वे सभी समाज के लोगों के लिए पथप्रदर्शक और मार्गदशक होते हैं। संतों, महात्माओं और महापुरुषों की वजह से ही भारत देश की पहचान पूरे विश्व में बनी है। आध्यात्मिक ज्ञान, कठोर तप व त्याग की भावना से परिपूर्ण महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि बने, जिन्होंने अपने दिव्य ज्ञान से पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना कर अपनी भविष्य की पीढि़यों को धर्म, आध्यात्मिकता व चरित्रवान बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर गंगा सिंह वाल्मीकि, राजेश बांगड, सरपंच विनोद कुमार, बोबला मौजूद रहे।
लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें और अपनी शिक्षा को बढ़ाएं तभी सार्थकता सिद्ध होगी
उन्होंने कहा कि अलेवा गांव को महाग्राम में शामिल किया गया है इससे गांव को बहुत फायदा होगा। अब इस गांव में पीने के पानी एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वे अपने गांव में बनी लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें और अपनी शिक्षा व ज्ञान को बढ़ाएं तभी इन लाइब्रेरी की सार्थकता सिद्ध होगी। प्रदेश में इस प्रकार से राज्य सरकार द्वारा एक हजार से अधिक लाइब्रेरी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें और हम कदम पर उनका हौसला बढ़ाएं। गांव वालों की मांग पर उन्होंने गांव में एक पार्क बनवाने की मांग को भी स्वीकार करते हुए इसे जल्द पूरा करवाने की बात कही। उन्होंने वाल्मीकि चौपाल में एक नया बड़ा हॉल बनाने की मांग पर ग्राम पंचायत को इसका प्रपोजल बनाकर भिजवाने की बात कही ताकि इसको एचआरडीएफ से जल्द पूरा करवाया जा सके। अलेवा के चारों तरफ 40 करोड़ रुपये से सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है, जिसका सीधा फायदा आम आदमी को मिल रहा है।