फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maharishi Valmiki inspires us to follow the path of humanity: MLA

मानवता के मार्ग पर चलने की देते प्रेरणा हैं महर्षि वाल्मीकि : विधायक

Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki inspires us to follow the path of humanity: MLA
07जेएनडी24-महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्याति​थि विधायक रामकुमार गौतम को सम्मानित करते आयोजक। स्
जींद। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश के सभी महापुरुषों की जयंती प्रदेश और जिलास्तर पर बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है ताकि नई पीढ़ी इन महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा ले सके। वह सफीदों स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित भंडारे और शोभायात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक रामकुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पुष्प अर्पित किए, माथा टेका और मंदिर परिसर में आयोजित लंगर भी चखा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, करुणा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि आज के युग में शिक्षा सबसे बड़ा अस्र है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाएं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा की जरूरत है।

हर माता-पिता को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए ताकि वे समय की भाग दौड़ में पीछे न रह जाए। एक शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है। इस अवसर पर रामनिवास सेतु, पूर्व पार्षद बजिंद्र सैनी, पार्षद बंटी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रोहताश, चंद्र सैनी, विनोद कौशल, रामफल कश्यप, सरदार सुखराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed