{"_id":"68e5563b96198cbfec05be84","slug":"maharishi-valmiki-gave-the-message-of-equality-compassion-and-harmony-gautam-jind-news-c-199-1-jnd1010-142141-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि ने दिया समानता, करुणा और समरसता का संदेश : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि ने दिया समानता, करुणा और समरसता का संदेश : गौतम
Tue, 07 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी18 : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामकुमार गौतम को सम्मानित करते प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत
- फोटो : credit
जींद। संत महापुरुष सम्मान और विचार प्रसार योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में डीआरडीए सभागार में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दैरान सफीदों विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, करुणा और समरसता का अमर संदेश दिया।
महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रतीक है कि ज्ञान, तप और आचरण के बल पर व्यक्ति समाज में आदर्श स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि संत, महापुरुषों के विचारों का प्रसार सामाजिक एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करता है। राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी महापुरुषों की जयंतियां संत महापुरुष सम्मान और विचार प्रसार योजना के तहत मनाई जा रही हैं। विधायक गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना भगवान श्रीराम के जन्म से पहले ही की गई थी। उनके जीवन से हमें आदर्श, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सीता माता को आश्रय दिया और लव-कुश का भी पालन और पोषण करके उन्हें अनेकों विद्याओं में पारंगत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाकर करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है। साथ ही अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को लोकतंत्र में एक तिहाई आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
राज्य सरकार द्वारा भी कैथल जिला में संस्कृत विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखकर समाज के लिए गर्व की बात की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अनुसूचित जाति को दो वर्गों में विभाजित कर डीएससी समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है जिससे डीएससी समाज को उचित अधिकार मिला है।
इस अवसर पर विधायक द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को भी याद किया और कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने समाज के लोगों से 17 अक्तूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
इस मौके पर जींद के एसडीएम सत्यवान मान, सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, डीडब्ल्यूओ नरेन्द्र सिंह, ईओ रिषिकेश, डॉ. सुनील लोट और रणवीर सिंह ढाठरथ मौजूद रहे।
सफाई मित्रों को किया सम्मानित
जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में सेवा पखवाड़ा के दौरान सफाई अभियान में विशेष और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को विधायक रामकुमार गौतम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सफाई दरोगा विजेंद्र सिंह, सोहनलाल तथा सुरजीत, सफाई मित्रों में अजय कुमार, आशा देवी, अनिता और संतोष मौजूद रही।

07जेएनडी18 : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामकुमार गौतम को सम्मानित करते प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत - फोटो : credit