फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat will be held in Barwala on October 5

पांच अक्तूबर को बरवाला में होगी महापंचायत

Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be held in Barwala on October 5
पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व तीन अध्यादेशों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को जींद में राज्य स्तरीय मीटिंग की। किसानों ने ऐलान किया कि 5 अक्तूबर को बरवाला में राज्य स्तरीय महापंचायत होगी। इसमें आरपार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद बस स्टैंड के पास चौक पर सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि बैठक में किसानों ने फैसला लिया कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज का बदला लिया जाएगा। मान ने कहा कि कपास की नष्ट हो चुकी फसल का मुआवजा दिया जाए, 80 हजार किसान खेतों में बिजली के कनेक्शन से वंचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। वरिष्ठ नेता बिल्लू खांडा ने कहा कि किसानों को जवाब देने के लिए आंदोलन किया जाएगा महापंचायत की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्याय रामफल कंडेला ने कहा कि सरकार ने नए अध्यादेश लाकर एपीएमसी खत्म करने का तरीका निकाला है। उन्होंने कहा कि सरकार बीमा की बात करती थी। किसी को बीमा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed