फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat tomorrow to decide joint panchayat candidates

Jind News: सांझा पंचायती उम्मीदवार तय करने के लिए महापंचायत कल

Sun, 18 Aug 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat tomorrow to decide joint panchayat candidates
उचाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में 20 अगस्त को महापंचायत होगी। इसका आयोजन उचाना हलके से सांझा पंचायती उम्मीदवार को चुनने के लिए किया जा रहा है। उचाना के उपमंडल कार्यालय में 1 अगस्त को आयोजित महापंचायत में 37 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी। आजाद पालवां ने बताया कि 1 अगस्त को जो महापंचायत हुई थी, उसमें हलके के सभी गांव से लोग नहीं पहुंचे थे, इसलिए दोबारा से महापंचायत बुलाने का फैसला लिया है। जो कमेटी बनाई गई है, वह सभी गांव में जाकर महापंचायत का निमंत्रण देकर आई हैं। 20 अगस्त को होने वाली महापंचायत में हलके के हर गांव से प्रमुख लोग पहुंचेंगे। सभी की सहमति से सांझा पंचायती उम्मीदवार तय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed