{"_id":"66e69cd76204e0800b00ec62","slug":"mahapanchayat-of-farmers-in-haryana-police-sealed-the-borders-farmers-arrived-from-punjab-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में किसानों की महापंचायत: पंजाब से भी बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, पुलिस ने सील किए बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में किसानों की महापंचायत: पंजाब से भी बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, पुलिस ने सील किए बॉर्डर
Sun, 15 Sep 2024 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:07 PM IST
सार
Kisan Mahapanchayat Today : किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के उचाना में किसानों की महापंचायत हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में पंजाब के किसान भी पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस ने पंजाब और हरियाणा की सीमा पर नाकाबंदी की है।
विज्ञापन
उचाना में किसानों की महापंचायत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में आज किसानों की महापंचायत हो रही है। जींद के उचाना की अतिरिक्त अनाजमंडी में यह महापंचायत किसान आंदोलन को लेकर हो रही है। महापंचायत में किसानों का भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने का प्रयास है। महापंचायत में बड़ी संख्या में हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हुए हैं। इससे पहले ही पुलिस ने रात को दाता सिंह वाला बॉर्डर के आसपास से निकलने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए थे। वहीं कैथल की तरफ से बैरिकेड्स लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।
वहीं, इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पुलिस कितने भी रास्ते रोक ले, लेकिन किसान महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे। किसी भी सूरत में किसानों का जत्था नहीं रुकेगा। यदि किसानों को जबरदस्ती रोकने की कोशिश की तो वहीं पर किसान धरना लगाकर बैठ जाएंगे।
वहीं उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि महांपचायत के लिए किसानों का अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर बॉर्डर सील किया गया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
किसानों ने इससे पहले शनिवार को भी बैठक करके महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई थी। किसानों का उद्देश्य है कि किसी तरीके से किसानों, मजदूरों व अन्य वर्ग के लोगों को एकजुट करके भाजपा के खिलाफ किया जाए।