{"_id":"6a78d5aa7db19a53ca0be82e","slug":"mahapanchayat-of-23-khaps-in-kandela-brainstorming-on-social-evils-jind-news-c-199-1-jnd1013-158186-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंडेला में 23 खापों की महापंचायत, सामाजिक कुरीतियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंडेला में 23 खापों की महापंचायत, सामाजिक कुरीतियों पर मंथन
विज्ञापन
31 :कंडेला खाप चबूतरे पर मौजूद खाप के पदाधिकारी । 04 संवाद
कंडेला। ऐतिहासिक गांव कंडेला स्थित खाप चबूतरे पर रविवार को 23 खापों की महापंचायत हुई। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में हुई पंचायत में जींद क्षेत्र की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक परंपराओं और बढ़ती सामाजिक कुरीतियों को लेकर चर्चा की। महापंचायत में कई मुद्दों पर सर्वसम्मति से फैसले लेते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए गांवों में कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
महापंचायत में एक ही गांव, समान गोत्र और पड़ोसी गांवों में विवाह को लेकर खापों की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के अनुसार फैसले लेने पर सहमति बनी। समलैंगिक विवाह को लेकर भी सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इसके अलावा तेज आवाज में डीजे बजाने, अश्लीलता फैलाने और गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले कलाकारों के सामाजिक विरोध और बहिष्कार का ऐलान किया गया।
पंचायत में भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से छात्रों के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गटर जनरेशन’ शब्द को लेकर भी रोष जताया गया।
खाप प्रतिनिधियों ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। मामले में आगे की रणनीति तैयार करने के लिए गांवों में कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रेम और अंतरराज्यीय विवाह के खिलाफ नहीं खापें
महापंचायत में नौगामा खाप के पूर्व प्रधान ने स्पष्ट किया कि खापें प्रेम विवाह या अंतरराज्यीय विवाह के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खाप क्षेत्र के गांवों की अपनी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था है और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उसका पालन जरूरी है। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सामाजिक सुधारों को केवल बैठकों और भाषणों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। फैसलों को धरातल पर लागू करने के लिए हर गांव में कमेटियां बनाई जाएंगी। इनके माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और खापों के फैसलों को प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास किया जाएगा।