फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat at Khanauri border today, Dallewal will give message

Jind News: खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत आज, डल्लेवाल देंगे संदेश

Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat at Khanauri border today, Dallewal will give message
03जेएनडी32: महापंचायत में शामिल होने का संदेश देते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना(जींद)। खनौरी बार्डर पर किसानों की शनिवार को बड़ी महापंचायत होगी। इस महापंचायत में पंजाब ही नहीं, बल्कि हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से भी काफी संख्या में किसान डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचेंगे। यहां मोर्चे पर डल्लेवाल किसानों को अपना संदेश देंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 39वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि जब भी जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हैं तो उनका बीपी कम हो जाता है। इसलिए कल उन्हें स्टेज पर ले जाते समय सारे मेडिकल एहतियात बरते जाएंगे। खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने वाले किसानों के दर्शन करने के लिए डल्लेवाल स्वयं स्टेज पर आएंगे और अपना महत्वपूर्ण संदेश भी देंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि जहां मोर्चे की पहली ट्राॅली पंजाब की तरफ से और आखिरी ट्राली हरियाणा की तरफ से है, वहां पर स्टेज बनाया जा रहा है और उसी स्टेज से जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार को देशभर से लाखों किसान खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचेंगे और यह ऐतिहासिक महापंचायत होगी। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल या दोनों मोर्चों की तरफ से कोई भी पीआईएल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नहीं की गई। शनिवार सुबह 10 बजे से किसान महापंचायत शुरू हो जाएगी। इसमें देशभर से किसान नेता के अलावा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक शख्सियतें और लोक कलाकार पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed