{"_id":"69cc0face252729a20093c2c","slug":"mahapanchayat-and-protest-announced-for-april-3-against-biogas-plant-jind-news-c-199-1-jnd1010-150874-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बायो गैस प्लांट के खिलाफ तीन अप्रैल को महापंचायत और प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बायो गैस प्लांट के खिलाफ तीन अप्रैल को महापंचायत और प्रदर्शन का एलान
विज्ञापन
31जेएनडी21: बॉयो गैस प्लांट के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंड
जींद। शहर के नए बस अड्डे के समीप गोहाना रोड पर रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायो गैस प्लांट को लेकर लोगाें में रोष है। महाभारतकालीन तीर्थ पांडु-पिंडारा की पंचायत और दर्जनों कॉलोनियों के लोगों ने इस प्लांट के खिलाफ तीन अप्रैल को प्लांट के बाहर विशाल विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
पिंडारा की सरपंच और उनके प्रतिनिधि कुलदीप मलिक ने पंचों के साथ बैठक के बाद कहा कि रिहायशी इलाके में इस प्लांट का संचालन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट पूरे शहर की आबोहवा खराब कर रहा है और धुएं में उनका घुट रहा है।
इस आंदोलन को कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला और माजरा खाप के प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। खाप नेताओं का कहना है कि सरकार उद्योगपतियों के फायदे के लिए हजारों लोगों की सांसों पर संकट न डाले और इसे तुरंत शहर से दूर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
सोमवार रात को प्लांट से निकले धुएं के भारी गुब्बार के कारण चाबरी कॉलोनी के लोग सड़कों पर उतर आए। करतार सिंह और बिजेंद्र दहिया ने बताया कि रात के अंधेरे में प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस और धुआं आसपास की छतों तक फैल रहा है।
इससे धागा मिल, भारत नगर, विजय नगर, एम्प्लॉइज कॉलोनी और राम कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को नई अनाज मंडी में आयोजित किसानों की ललकार रैली में भी वक्ताओं ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
वक्ताओं ने आह्वान किया कि तीन अप्रैल के प्रदर्शन में हैबतपुर, अशरफगढ़, रधाना और निर्जन सहित आसपास के गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्लांट बंद नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।