{"_id":"657df41b5054fcecc003f997","slug":"mahakumbh-of-saini-community-will-be-held-near-batakh-chowk-today-jind-news-c-199-1-sroh1007-10278-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज बत्तख चौक के पास होगा सैनी समाज का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज बत्तख चौक के पास होगा सैनी समाज का महाकुंभ
Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी11 : पत्रकारों से बातचीत करते सैनी समाज के लोग। संवाद
जींद। समस्त सैनी समाज एवं समस्त सैनी संगठन हरियाणा द्वारा रविवार को बत्तख चौक के पास जिला स्तरीय सैनी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह गैर राजनीतिक होगा। इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है।
महाकुंभ में सैनी समाज की एकता पर जोर दिया जाएगा और सैनी समाज को उसकी आबादी के अनुसार राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की जाएगी।शनिवार को पत्रकाराें से बातचीत करते हुए संगठन के प्रधान अशोक सैनी, डॉ. राज सैनी, हरफूल सैनी, विजय सैनी, नरेश सैनी ने बताया कि जिला स्तर के सैनी महाकुंभ में बड़ी संख्या में सैनी समुदाय के लोग भाग लेंगे। यह महाकुंभ गैर राजनीतिक होगा। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, कांग्रेस विधायक बिशनलाल सैनी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, जेजेपी के नेता पालेराम विशेष रूप से भाग लेंगे। सैनी समुदाय के नेताओं ने कहा कि इस महाकुंभ में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए अहम प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके अलावा सैनी समाज के महापुरुषों के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
देवीलाल, चौटाला और भाजपा ने दिया सैनी समाज को सम्मान
सैनी समाज के नेताओं ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से लेकर भाजपा ने सैनी समुदाय को पूरा मान-सम्मान दिया है। ओमप्रकाश चौटाला के मंत्रिमंडल में सैनी समुदाय के दो-दो मंत्री होते थे और कई चेयरमैन होते थे। भाजपा ने हरियाणा में संगठन का सबसे बड़ा पद सांसद नायब सैनी को दिया है। कांग्रेस और जेजेपी में भी सैनी समुदाय को सम्मान मिल रहा है। जींद में रविवार को होने वाले सैनी महाकुंभ के मंच से सैनी समुदाय को उसकी आबादी के अनुसार राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग होगी। इसके अलावा कुछ और बड़े सामाजिक फैसला भी सैनी महाकुंभ में लिए जाएंगे।