फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Magic stage set up at CRSU, audience enthralled by the stunts

Jind News: सीआरएसयू में जादू का मंच सजा, करतब देखकर रोमांचित हुए दर्शक

Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Magic stage set up at CRSU, audience enthralled by the stunts
फोटो 24जेएनडी17-सीआरएसयू में हुए शो में जादू दिखाते हुए शंकर सम्राट। स्रोत प्रशासन
जींद। अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चार दिवसीय निशुल्क जादुई शो शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल ने किया। जादूगर सम्राट शंकर के जादुई करतबों ने परिसर में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

तेजेंद्र ढुल ने कहा कि कठपुतली कला, सांग, जादू के शो और मनोरंजन की अन्य पारंपरिक विधाएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही हैं। आधुनिक मनोरंजन के साधनों के बढ़ते चलन के कारण कई पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं। इन्हें संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य ऐसी कलाओं को प्रोत्साहन देकर जीवंत बनाए रखना है, ताकि सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृत काल जागरूकता अभियान के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी विषयों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जादुई शो के माध्यम से मनोरंजन के साथ पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि सीआरएसयू परिसर में यह शो चार दिनों तक निशुल्क चलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को पारंपरिक मनोरंजन कलाओं से जोड़ना तथा इनके प्रति रुचि पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed