फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made a fine of 40000 rupees after a bullet burst

बुलेट से पटाखे बजाने पर किया 40000 का चालान

Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Made a fine of 40000 rupees after a bullet burst
बुलेट पर सवार होकर पटाखा बजाना संगतपुरा के एक युवक को महंगा पड़ गया। झांझ गेट चौंकी के पास बुलेट का पटाखा बजाकर पुलिस के सामने एक किलोमीटर तक दौड़ा संगतपुरा का एक युवक शहर के रुपया चौक पर हत्थे चढ़ गया। झांझ गेट चौकी इंचार्ज ने जब बुलेट के दस्तावेज मांगे तो युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने बुलेट की जांच की तो नंबर प्लेट भी नहीं मिली। बुलेट का साइंलेसर बदला हुआ था। इस पर पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, धुआं पर्ची, बीमा, अभद्र व्यवहार, हेलमेेट, तीन सवारी, साइंलेसर चेंज, खतरनाक ड्राइव का चालान किया। इन सब की चालान राशि 40 हजार रुपये हुई। पुलिस ने बुलेट बाइक को इंपाउंड कर लिया। चौंकी इंचार्ज दीपक कुमार व हैड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि झांझ गेट के पास एक बुलेट बाइक सवार पटाखे बजा रहा था। इसका उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर पड़ा लिया। दस्तावेजों की जांच की तो बाइक के वह कुछ भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया और बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर उन्होंने बाइक का 40 हजार रुपये का चालान कर इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed