फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Machine told different types of moisture in wheat, dispute broke out between commission agent and procurement agency officials

Jind News: मशीन ने गेहूं में नमी अलग-अलग बताई, आढ़ती और खरीद एजेंसी के अधिकारियों में हुआ विवाद

Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Machine told different types of moisture in wheat, dispute broke out between commission agent and procurement agency officials
जींद। आढ़तियों तथा खरीद एजेंसियों के बीच नमी को लेकर हुए विवाद के चलते शुक्रवार को नई अनाज मंडी में न तो खरीद हुई और न ही उठान हुआ। विवाद की सूचना पाकर एसडीएम राकेश सैनी तथा मार्केट सचिव ने आढ़तियों तथा खरीद एजेंसियों के साथ बातचीत की। इसके बाद तीन मीटरों से गेहूं नमी की जांचने का निर्णय लिया गया। तीनों ही मीटरों ने अलग-अलग नमी दिखाई। अब तीन मीटरों की जांच होगी। इसके बाद उठान का फैसला होगा। मंडी में उठान धीमा होने के कारण लगभग पांच लाख क्विंटल गेहूं मंडी में अटकी हुई है।
विज्ञापन

नई आनाज मंडी के आढ़तियों का शुक्रवार को उस समय धैर्य जवाब दे गया, जब वेयर हाउस कर्मियों ने गोदाम पर ट्रकों को गेहूं में नमी बता कर वापस कर दिया। गोदाम पर गेहूं नहीं उतारने की सूचना मिलने पर आढ़तियों ने गेहूं खरीद का काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना था कि जब खरीद के दौरान एजेंसी के मीटर में नमी मापकों पर खरी थी तो वेयर हाउस के गोदाम का मीटर नमी कैसे ज्यादा दिखा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश सैनी तथा मार्केट सचिव संजीव जांगड़ा ने आढ़तियों तथा वेयर हाउस के अधिकारियों से बातचीत की। अलग-अलग मीटरों से गेहूं की नमी को मापा गया। इसमें वेयर हाउस का मीटर एक दो प्वायंट ज्यादा दिखा रहा था। अधिकारियों ने गोदाम पर जाकर अनलोड ट्रकों में गेहूं का मुआयना किया। फिर उन्होंने कहा कि अब गोदामों पर आढ़ती, खरीद एजेंसी तथा मार्केट कमेटी के मीटरों अलग जांच होगी। इसके बाद फैसला होगा। आढ़तियों तथा वेयर हाउस विवाद के चलते शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। मंडी में गेहूं उठान की प्रक्रिया धीमी होने के कारण लगभग साढ़े चार लाख क्विंटल गेहूं से मंडी अटकी हुए है। शुक्रवार को मंडी में लगभग 25 हजार क्विंटल गेहूं पहुची, लेकिन विवाद के चलते खरीद नहीं हो सकी। आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश गोस्वामी ने बताया कि मौके पर गेहूं नमी के मापकों पर खरी उतर रही है। जब ट्रक गोदाम पर अनलोड के लिए जाता है तो वहा पर वेयरहाउस कर्मी नमी बता कर अनलोड से मना कर देते हैं। उनके मीटर में अंतर आ रहा है। खरीद के दौरान गेहूं मापदंडों पर खरी है। इसके चलते आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई
मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने बताया कि विवाद को सुलझा लिया गया है। वेयरहाउस का मीटर कुछ अंतर दिखा रहा था। अब आढ़ती, खरीद एजेंसी तथा मार्केट कमेटी के मीटर से गेहूं की नमी की जांच की जाएगी। इसी विवाद में शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। अब शनिवार को खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed