{"_id":"69f247d593354088790b8497","slug":"lost-rs-320-lakh-in-the-process-of-getting-solar-franchise-dealership-jind-news-c-199-1-sroh1006-152526-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोलर फ्रेंचाइजी डीलरशिप लेने के चक्कर में गंवाए 3.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोलर फ्रेंचाइजी डीलरशिप लेने के चक्कर में गंवाए 3.20 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक युवक ने सोलर फ्रेंचाइजी डीलरशिप लेने के चक्कर में 3.20 लाख रुपये गंवा दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोलर फ्रेंचाइजी डीलरशिप लेने का विज्ञापन देखा था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शामदो निवासी संदीप ने एफआईआर में बताया कि चार जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर टाटा की सोलर फ्रेंचाइजी डीलरशिप लेने के लिए एक विज्ञापन देखा था। उसमें उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भर दी थी।
अगले दिन उनके पास एक मोबाइल से कॉल आई और उन्होंने बताया कि वह टाटा सोलर कंपनी मुंबई से बोल रहे हैं। उन्हें बताया कि टाटा की सोलर फ्रेंचाइजी की रिक्वेस्ट पास हो गई है और सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार भेजने हैं।
विज्ञापन
पांच जनवरी को उनके बताए खाते में 25 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद वह अलग-अलग नाम से उनसे पैसे लेते रहे और बाद में जब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है तो शिकायत दर्ज करवाई।
जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने राशि ऐंठने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।