फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lost Assembly and Lok Sabha seats due to wrong campaigning by opposition parties: Rekha Sharma

विरोधी पार्टियों के गलत प्रचार से हारी विधानसभा और लोकसभा सीट : रेखा शर्मा

Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lost Assembly and Lok Sabha seats due to wrong campaigning by opposition parties: Rekha Sharma
23जेएनडी32: लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा। संवाद
जुलाना। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में भाजपा राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा पहुंची और जनसभा को संबोधित किया। रेखा शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है और जुलाना नपा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीतेगा। विरोधी पार्टी के लोगों ने गलत प्रचार कर दिया था, एक समय था जब लोग बहकावे में आ गए थे लेकिन अब नही आएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार के साथ लोग चलेंगे। पूरा प्रदेश भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के मंत्री और सांसद की हर सीट पर जिम्मेवारी लगाई गई है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार डाॅ. संजय के पक्ष में वोट करने की अपील की। उनकी मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी का पटका पहन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डाॅ. संजय जांगडा, सत्यवान खटकड़, डाॅ. पुष्पा तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed