फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lord Parshuram's birth anniversary will be celebrated with pomp on 30th April: Sanjeev Gautam

30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव : संजीव गौतम

Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary will be celebrated with pomp on 30th April: Sanjeev Gautam
16जेएनडी12-नागक्षेत्र मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत ब्राह्म
सफीदों। अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद की बैठक नागक्षेत्र मंदिर में संजीव गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में सुबह 11 कुंडीय यज्ञ और भंडारा लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में सनातन धर्म यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संजीव गौतम ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति 36 बिरादरी और सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को साथ लेकर यह जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान किसी एक जाति या व्यक्ति विशेष के नहीं होते। भगवान सभी का कल्याण करने के लिए इस पृथ्वी पर आते हैं। भगवान परशुराम तो जगदगुरु हैं। चाहे कर्ण, भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, भगवान कृष्ण हो, सभी को ज्ञान देने वाले भगवान परशुराम हैं। भगवान परशुराम त्रिशक्ति अवतार हैं। इस मौके पर सत्यदेव चौबे, रामप्रताप, प्रमोद गौतम, पुरुषोत्तम कौशिक, यतिंद्र कौशिक, प्रिंस मुद्गिल, सचिन रत्ताखेड़ा, प्रिंस सिवानामाल, विनोद मिश्रा, सोनू शर्मा और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed