फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Looted cash, mobile and gold chain on the basis of pistol

Jind News: पिस्तौल के दम पर तीन युवकों ने व्यक्ति से लूटे 18 हजार रुपये

Sat, 31 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Looted cash, mobile and gold chain on the basis of pistol
नरवाना। तीन युवकों ने शुक्रवार की रात पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 18 हजार रुपये, मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी प्रदीप ने बताया कि वे रात को लगभग साढ़े 12 बजे अपने सर्विस स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करके घर की तरफ आ रहे थे। इसी समय उसके बाइक के पास एक बाइक रुकी। उसपर सवार तीन युवकों ने नीचे उतर पर उसके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। तीनों युवकों के पास पिस्तौल तथा गंडासी थी। एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर कहा कि जो कुछ है निकाल दे। इसके बाद दूसरे युवक ने उसकी जेब से 18 हजार रुपये, मोबाइल और गले से सोने की चेन निकाल ली। इसके बाद तीनों फरार हो गए। आरोपियों ने उसकी गाड़ी की चाबी भी छीनने की कोशिश की। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक युवक गांव सुदकैन निवासी अक्षय था। वह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने अक्षय, पटेल नगर निवासी जगबीर को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed