फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lok Adalat decided, four prisoners will be released

Jind News: लोक अदालत ने किया फैसला, चार हवालाती होंगे रिहा

Fri, 04 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat decided, four prisoners will be released
04जेएनडी10: जेल लोक अदालत में कैदियों व हवालातियों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन - फोटो : ब्लॉक शै​क्षिक संसाधन केंद्र नगला जुला पर राष्ट्रीय आविष्कार खोज अ​भियान में सफल प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक।
जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि जेल लोक अदालत महीने में दो बार लगाई जाती है। इसमें छोटे-मोटे आपराधिक मामलों को निपटाया जाता है। जेल लोक अदालत में चार मामले निपटान के लिए रखे गए। इनमें से तीन को मौके पर ही निपटा दिया गया। चार हवालातियों को रिहा करने के आदेश दिए। प्राधिकरण सचिव मोनिका ने जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात की। बंदियो को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिन बंदियों को 15 दिनों के दौरान सजा हुई है उनको अपील के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा मुफ्त वकील प्रदान किया जाता है। उन्होंने कैदियों और हवालातियों के केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व उनके निवारण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं ले सकता है। इस संबंध में लिखित दरखास्त जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद कार्यालय में भेजनी होती है। महिला जेल बंदियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य जांच, कानूनी जागरूकता के विषय से संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

04जेएनडी10: जेल लोक अदालत में कैदियों व हवालातियों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन

04जेएनडी10: जेल लोक अदालत में कैदियों व हवालातियों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन- फोटो : ब्लॉक शैक्षिक संसाधन केंद्र नगला जुला पर राष्ट्रीय आविष्कार खोज अभियान में सफल प्रतिभागियों के साथ शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed