{"_id":"678fe4522db4d0101d0c6419","slug":"lodhars-pmshree-school-stands-first-in-cm-beautification-jind-news-c-199-1-jnd1001-128762-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम सुंदरीकरण में लोधर का पीएमश्री स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम सुंदरीकरण में लोधर का पीएमश्री स्कूल प्रथम
विज्ञापन
21जेएनडी12: लोधर का पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल। संवाद
उचाना। निजी स्कूलों को सुंदरता में मात देने वाले लोधर गांव का पीएमश्री सीनियर सेकंडरी स्कूल सीएम सुंदरीकरण में प्रथम रहा। सीएम सुंदरीकरण को लेकर घोषित परिणामों में प्राइमरी, मिडल, हाई, सीनियर सेकंडरी के अलग-अलग चार ग्रुपों के परिणाम घोषित किए गए। प्राइमरी स्कूलों में लोधर गांव का स्कूल प्रथम आने के बाद अब उसका चयन जिलास्तर पर सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बाक्स
इन नियमों को ध्यान में रखकर तैयार होता है परिणाम
स्कूल सुंदरीकरण को लेकर 400 अंक का प्रोफार्मा होता है। इसमें पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, स्कूल में पौधरोपण, विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस, प्रार्थना सभा, लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान, मिड-डे मिल, पार्क, भूमि जल संग्रहण, विद्यालय का मूल रिकॉर्ड, स्कूल का मुख्यद्वार और चारदीवारी को ध्यान में रखकर नंबर स्कूल को मिलते हैं। कमेटी के चेयरमैन एसडीएम होते हैं। सदस्य के तौर पर बीईओ, सीडीपीओ, वरिष्ठ प्रिंसिपल, वरिष्ठ हेड मास्टर, वरिष्ठ हेड टीचर को शामिल किया जाता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के शुरू होने के बाद स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। स्कूल मुखियाओं में अपने-अपने स्कूलों को सुंदर बनाने की होड़ लगी हुई है।
बाक्स
ये रहे सीएम सुंदरीकरण के परिणाम
खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने बताया कि खंडस्तर पर प्रथम आने वाले स्कूलों को 50-50 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाती है। जिले में प्रथम आने वाले स्कूल को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। जो स्कूल खंडस्तर पर प्रथम रहे वो जिलास्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्राइमरी स्कूलों में जीजीपीएस खेड़ी मसानिया का प्राइमरी स्कूल, मिडल स्कूलों में जीएमएस दरोली खेड़ा, राजकीय उच्च विद्यालयों में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय करसिंधु, सीनियर सेकंडरी स्कूलों में पीएमश्री सीनियर सेकंडरी स्कूल लोधर प्रथम रहा।