Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lodhar players won eight medals in Karate

Jind News: लोधर के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते आठ पदक

Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lodhar players won eight medals in Karate
09जेएनडी35-पीएम श्री लोधर स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल
उचाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोधर के खिलाड़ियों ने 58वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कराटे में आठ कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता कैथल में आयोजित की गई थी जिसमें पूरे हरियाणा से लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में ये पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में आरजू ने 18 किलोग्राम, उज्ज्वल ने 22 किलोग्राम और शिवम ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। अंडर-17 आयु वर्ग में अन्नू ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में निक्की ने 32 किलोग्राम, मीनाक्षी ने 36 किलोग्राम, काजल ने 60 किलोग्राम और खुशबू ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। कोच मुनीत बेरवाल ने बताया कि इन उपलब्धियों से पहले सात से नौ सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्कूल के खिलाड़ी लविश ने कांस्य पदक जीता था।

खिलाड़ियों के स्कूल परिसर पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्य बीके दत्त ने टीम कोच मुनीत बेरवाल और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर प्राइमरी हेड सतविंद्र श्योकंद, सुशील, मनरूप, श्रवण कोच, राजबीर, नसीब दीन, दिलबाग, ईश्वर, राजेश कुमारी, सरिता, सुदेश, बलिंद्र गिल और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed